Tevar Times
Online Hindi News Portal

राज्यसभा के लिए क्यों चुने ये चार नाम… आइये डालते है एक नजर…

0

स्पर्श दीक्षित

(लेखक लखनऊ विश्विधालय से एलेक्ट्रानिक मीडिया एवम फिल्म प्रोडक्शन में परस्नातक है)


भारत वर्ष में राष्ट्रपति एक अति सम्मानित पद है और इसी कारणवश राष्ट्रपति को अनेक विशेषाधिकार दिये जाती है l इनमें से एक है राज्यसभा में 12 सांसदों को उनके द्वारा मनोनीत किया जाना।

आज भारत के वर्तमान राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी ने संविधान के अनुछेद 80 द्वारा मिले इस विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए राज्यसभा में रिक्त सांसदों के 4 पदों पर सदस्यों को मनोनीत किया। कौन है ये लोग चलिये इन पर एक नजर डालते है…
राकेश सिन्हा:
लेखक, स्तम्भकार एवम आरएसएस विचारक श्री राकेश सिन्हा एक व्यापक रूप से पढे जाने वाले लेखक है। वे दिल्ली स्तिथ अति प्रतिष्ठित मोती लाल नेहरू कालेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले श्री सिन्हा टेलीविज़न पर होने वाली चर्चाओं में अक्सर हिस्सा लेते आये है।

राम सकल:
उत्तर प्रदेश के राबर्टसगंज निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार लोकसभा सांसद रहे रामसकल एक किसान नेता है जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन दलित कल्याण के लिये समर्पित किया है।

 


रघुनाथ महापात्रा:
इस कड़ी में तीसरा नाम जुड़ता है श्री रघुनाथ महापात्रा जी का। सन 1975 में पद्मश्री, सन 2001 में पद्मभूषण व सन 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित रघुनाथ मोहपात्रा ओडिशा राज्य के विख्यात वास्तुकार है। इन्होंने जग्गनाथ मंदिर पुरी के सौन्दर्यकरण पर प्रशंसनिय कार्य किया है।सन 1959 से ले कर अभी तक श्री रघुनाथ ने 2000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है।सांसद में स्थित भगवान सूर्य की 6 फीट की मूर्ति, व पैरिस के बुद्ध मंदिर में स्थित लकड़ी के बने हुए बुद्ध जी इनके कुछ श्रेष्ठतम कार्यों में से एक है।

सोनल मानसिंह:
सोनल भारत की जानी मानी भारतिय शास्त्रिय नर्तकी है। वे पिछले छह दशकों से भरतनाट्यम और ओडिसी परफार्म कर रही है। उन्होने वर्ष 1977 में भारतिय शास्त्रीय नृत्य केंद्र की स्थापना की है। वे एक विख्यात कोरीयोग्राफर एवम समाजसेविका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More