Tevar Times
Online Hindi News Portal

एमए छात्रा व विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में जहां एक एमए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं इटौंजा के पलाखर गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक गोसाईंगंज में अर्जुनगंज के सरसंवा गांव निवासी स्वर्गीय संतलाल शर्मा की बेटी अर्चना शर्मा ने शुक्रवार शाम को ही अपनी मौसी के घर से वापस लौटी थी। रात के खाना खाने के बाद वो कमरे में सोने चली गई। देर रात उसने मकान की छत पर बने कमरे में बांस से दुपट्टे से फांसी लगा दी।
देर रात जब परिजनों ने अर्चना का शव लटका देखा तो  आनन-फानन उसे उतारा और सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्चना गांव के ही एक निजी स्कूल में टीचर भी थी।
वहीं इटौंजा के पलाखर गांव में रविंद्र यादव की पत्नी अनीता का शव शनिवार सुबह  परिजनोंन फांसी पर लटका देखा। पति रविंद्र का कहना है वह सुबह खेत जाने की बात कहकर चला गया था। वह करीब दस बजे लौटा तो बच्चे की रोने की आवाज सुनी।
वह कमरे में पहुंचा तो देखा कि अनीता का शव लटक रहा था। रविंद्र यादव का विवाह वर्ष 2015 में बाराबंकी के दरियापुर निवासी रामप्रताप की बेटी अनीता से हुआ था। अनीता के तीन माह का बेटा है। उसने बताया कि सुबह सात बजे अनीता की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी।
उसने मायके जाने की बात कही थी। अनीता की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। उन लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है राम प्रताप की तहरीर पर रविंद्र और उसके परिवारीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More