Tevar Times
Online Hindi News Portal

सागर जिले के भाजपा अध्यक्ष राजा दुबे का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

0

https://youtu.be/d85x79j03Yg

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले से भाजपा अध्यक्ष राजा दुबे (Raja Dubey) का शनिवार को मंच की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे वह गिर गये और बाद में उनका निधन हो गया। प्रदेश के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के समय दुबे (Raja Dubey) सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
मध्य्प्रदेश के भाजपा के बेहद युवा जिला अध्यक्षो में सागर जिले के अध्यक्ष राजा दुबे (Raja Dubey) का नाम आता है। लेकिन अब वे नही रहे । 38 वर्षीय राजा दुबे का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिव राज सिंह जिले के बंडा में विकास यात्रा में आने वाले थे। जिला अध्यक्ष दुबे पहले से मंच पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। स्थानीय विधायक हरवंश राठौर के साथ थे।
सागर जिले के देवरी के तेंदू डाबर गांव के शिक्षित परिवार में किसान परिवार में 24 अक्टूबर सन 1979 को जन्म हुआ था। तीन भाइ पवन दुबे ,बादल दुबे में सबसे छोटे राजा दुबे थे। इनकी 6 बहनों में 2 बहने इनसे छोटी थी और सभी भाई बहन शादी शुदा है। राजा दुबे की शादी सन 2002-03 में आरती से हुई।इनका एक लड़का राजे दुबे है। पिता श्री कुंज बिहारी दुबे जनपद में BDO थे। राजा दुबे की अश्मय म्रत्यु से पूरा परिवार सदमे में हैं।
वे एक होनहार नेता थे। भोपाल में हमीडियाकालेज और कैरियर कालेज में पढ़ाई करने के बाद दिसम्बर 2015 में भाजपा में आये और जिला अध्यक्ष बने। बुन्देलखण्ड की चिंता थी। उन्होंने राइजिंग बुन्देलखण्ड संस्था बनाकर जन कल्याण के कार्यक्रम शुरू किए। मीडिया से भी जुड़े रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More