Tevar Times
Online Hindi News Portal

प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात‘

0
  • शुभ संकल्प के साथ 2018 प्रवेश करें

लखनऊ। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री (Prime Minister) जी ग्लोवल वार्मिंग से प्रभावित होती शीत ऋतु, संविधान का स्थापना दिवस भारतीय नौ सेना के शौर्य, साहस और शहादत, मध्य प्रदेश के 8 वर्षीय दिव्यांग तुषार के प्रयास जिसने अपने गांव को खुले शौच से मुक्त कराया।

Prime Minister man ki baat
Prime Minister man ki baat

गुजरात के दिव्यांग जिसने पैरा स्विमिंग में मेडल जीते तथा शुभ संकल्प तथा शुभ विचारों के साथ 2018 में प्रवेश की बात च्वेपजपअम प्दकपं हैसटैग से जुड़ने की बात कही।

प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी ने आज 38वीं बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने कार्यकम की शुरुआत बाल दिवस के मौके पर कर्नाटक में बच्चों से हुई बातचीत से की।

उन्होंने कहा कि कन्नड अखबार में छपे बच्चों के लेखों से पता चलता है कि बच्चों को भी आस-पास की घटनाओं के बारे में पता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज 26ध्11 है। आज का दिन हम संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं।

हमारा संविधान बहुत व्यापक है, हमारे संविधान में सबको समानता का अधिकार है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने संविधान की रक्षा करें। इस मौके पर पीएम मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी याद किया देश।

पीएम (Prime Minister) मोदी ने इस मौके पर आज के दिन 9 साल पहले हुए मुबई हमले को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस दिन को देश कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने मुंबई हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने कहा कि देश उन बहादुर नागरिकों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मी, उन हर किसी का स्मरण करता है, उनको नमन करता है जिन्होंने अपनी जान गंवाई, यह देश कभी उनके बलिदान को नहीं भूल सकता। उन्होंने आतंकवाद पर कहा कि इसके कारण हजारों निर्दोश लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

पीएम ने कहा कि कुछ साल पहले भारत जब आतंकवाद के बारे में बात करता था तो दुनिया के देश इस पर गंभीर नहीं होते थे, लेकिन अब आतंकवाद उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा है तो यह बात उनको समझ में आ रही है। उन्होंने कहा आवश्यकता इस बात की है कि सभी मानवतावादी ताकते एक हो।

नरेंद्र मोदी ने नौसेना के स्थापना दिवस की चर्चा की और भारत की नौसेना की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि 4 दिसम्बर को हम सब नौ-सेना दिवस मनाएंगे। भारतीय नौ-सेना, हमारे समुद्र-तटों की रक्षा और सुरक्षा प्रदान करती है। मैं, नौ-सेना से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं।

इस साल सिंतबर में रोहिंग्या मामले में हमारी नौसेना ने बांग्लादेश में सहायता पहुंचाई थी। हमारी नौसेना ने हमेशा हमें गौरव के पल दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक से सात दिसंबर तक हम आर्म फोर्स की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे और सैनिकों के कल्याण के लिए धनराशि जुटाएंगे।

उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर को वर्ल्ड स्वॉयल डे है। दुनिया में सबकुछ मिट्टी पर ही तो निर्भर है। मिट्टी के महत्व को लेकर सभी को जागरुक रहना होगा।

वैज्ञानिक पद्दतियों से मिट्टी का पोषण जिससे किसानों को अच्छी फसल उगाने में फायदा मिलता है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता अभियान पर भी चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More