Tevar Times
Online Hindi News Portal

बागी प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे भाजपा नेताओं पर गिरेगी गाज

0

फैजाबाद। भाजपा (BJP) ने मतदान के बाद नगर निगम व निकायो में चुनाव की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आत्ममंथन कर वास्तिविक स्थिति का आंकलन किया गया।

Supporting rebel candidates will fall on BJP leaders
Supporting rebel candidates will fall on BJP leaders

जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि नगर निगम व निकाय चुनाव के दौरान जो लोग पार्टी विरोधी गतिबिधियों में लिप्त थे व बागियों को चुनाव लड़ा रहे थे।

उन्हे चिन्हित कर उनकी सूची बनाकर प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जायेगा। जल्द ही उन पर गाज गिरेगी।

जिन प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने नियम विरुद्ध जाकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने व विपक्षियों को लाभ पहुचाने का कृत्य किया उनकी भी सूची बनाकर उसे प्रदेश नेतृत्व को भेजा जायेगा।

जिलाध्यक्ष श्री बादल ने बताया कि नगर निगम व निकायों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व जोन प्रभारियों से समीक्षा के बाद यह निष्कर्ष निकला की भाजपा चुनाव में सभी सीटो भारी बहुमत से विजय पा रही है।

पूरे जिले में हर हाल में कमल खिलेगा। मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि चुनाव के दौरान जिस तरह जनता का समर्थन मिला।

विजय के बाद पूर्व की भांति जनता के बीच रहकर अयोध्या को विकसित किया जायेगा। यहां पयर्टन को बढ़ावा देने से लेकर बुनियादी सुविधाओं को उच्च स्तरीय बनाया जायेगा।

उन्होने कहा कि किसी के मान सम्मान पर आंच नहीं आयेगी। बिना भेदभाव के सभी का विकास किया जायेगा।

यह भी पढ़े:- यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 48.65 फीसदी हुआ औसत मतदान

समीक्षा बैठक में प्रमुख रुप से नगर निगम संयोजक ओम प्रकाश सिंह, समन्वय संजीव सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, शोभनाथ वर्मा, श्रीनाथ गुप्ता, राधेश्याम त्यागी, प्रदीप जायसवाल, रमापति पाण्डेय, सुधीर चौरसिया, दिवाकर सिंह,

परमानंद मिश्रा, रामकुमार सिंह राजू, शिवराम यज्ञ सैनी, अमर बहादुर सिंह, अशोक कसौधन, अखण्ड सिंह डिम्पल, सुनील श्रीवास्तव, अभय सिंह, रोहित पाण्डेय, वैश्य विनोद जायसवाल, राजेश सिंह, आदि प्रमुख थे।

यह भी पढ़े:- फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर भिड़े सपाई और कांग्रेसी, पुलिस ने खदेड़ा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More