Tevar Times
Online Hindi News Portal

भय व आतंक के सहारे निकाय चुनाव जीतने की कोशिश में भाजपा : अखिलेश

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि निकाय चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान में जिस तरह का रूझान दिखाई दिया है।

Akhilesh Yadav: BJP in an attempt to win elections by fear and terror
Akhilesh Yadav: BJP in an attempt to win elections by fear and terror

उससे स्पष्ट है कि प्रदेशवासियों में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है और समाजवादी पार्टी के प्रति उनमें भरोसा है। भाजपा के झूठे वादों से मतदाता नाराज हैं और वे अब फिर उसके बहकावे में आने वाले नहीं है।

अखिलेश (Akhilesh) ने भेजे अपने बयान में कहा है कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से हों, यह पहली शर्त है।

लेकिन नगर निकाय चुनावों को अपने मनमाफिक प्रभावित करने के लिए सत्तारूढ़ दल को सत्ता का दुरूपयोग करने में जरा भी संकोच नहीं है। बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान से वंचित रखा गया है।

पूरी राज्य सरकार महीनों से प्रचार में लगी है। जनहित के तमाम काम ठप्प हैं। समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में एकता और बेदाग छवि से जनता में मिल रहे समर्थन से भाजपा नेतृत्व सहमा है और वह भय व आतंक के सहारे जीतने की कोशिश में है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के मतदाता इस तथ्य से भली भांति अवगत हैं कि भाजपा राज में जनहित का एक भी उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है।

आठ महीनों से राज्य की भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर दिन काट रही है।

उसने जनकल्याण की कई योजनाएं ठप्प कर दी है। विकासकार्यों में रोड़ा अटकाया जा रहा है। जनता इनसे निकायों में बेहतरी की उम्मीद कैसे कर सकती है?

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है और नहीं समाज को बांटने का काम करती है।

यह भी पढ़े:- निकाय चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटेः मंडलायुक्त

वह विकास और सबको सम्मान के साथ जीने का अवसर दिये जाने की पक्षधर है। भाजपा की तरह वह लोगों को भ्रमित नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है मतदाता पूर्ण निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता के साथ अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More