Tevar Times
Online Hindi News Portal

भाजपा ने आचार संहिता का खुलेआम किया उल्लंघन : डॉ0 मसूद

0

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मसूद अहमद (Dr Masood Ahmad) ने कहा कि प्रदेश में सम्पन्न होेने जा रहे नगर निकाय चुनाव में प्रारम्भ से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों ने विभिन्न प्रकार की लोक लुभावन घोषणाओं के द्वारा स्वस्थ्य लोकतंत्र की धज्जियां उडाने के साथ साथ आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया है।

BJP has openly violated the Code of Conduct: Dr. Masood Ahmad
BJP has openly violated the Code of Conduct: Dr. Masood Ahmad

ऐसा लगता है कि प्रदेश की सम्पूर्ण मशीनरी का दुरूपयोग करने एवं प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर रौब गांठकर काम लेने का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी ने उठा रखा है।

डॉ0 अहमद (Dr. Masood Ahmad) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने क्रिया कलापों से ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं कि उनके हाथ से भविष्य में कभी भी सत्ता की चाभी दूर होने वाली नहीं है।

वास्तविकता यह है कि प्रदेश की जनता केवल आठ महीने में ही इन लोगो से इतना परेशान हो गयी है कि यदि आज चुनाव करा लिये जायं तो भाजपा को अपनी औकात पता चल जायेगी।

अब तक यदि प्रदेश सरकार के कार्यो की समीक्षा की जाय तो परिणाम स्वरूप प्रदेश के किसानों, मजदूरों, कामगारों एवं युवाओं के साथ धोखे के अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री नगर निकाय चुनावों में वोट मांगने के स्थान पर लाखों नौकरियों की अर्नगल घोषणाएं करते रहे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि अनेको विभाग समाप्त करके नौकरी की संख्या कम होने जा रही है।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य से जुड़ी हुयी है जो अब तक सरकार द्वारा हल नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर मेें ही असामयिक मृत्यु की दर निरस्तर बढती जा रही है।

यही भी पढ़े:- 6 दिसम्बर को आफाक अपने सहयोगियों के साथ मनायेंगे काला दिवस

प्रदेश के जनपदों में स्थिति प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की दशा सोचनीय है परन्तु भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं पदाधिकारीगण केवल स्वार्थहित साधने में लगे हुये हैं और सम्पूर्ण प्रदेश को साम्प्रदायिकता के साथ साथ बेकारी और बेरोजगारी की चपेट में डालने पर अमादा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More