Tevar Times
Online Hindi News Portal

लोकसभा-विधानसभा के परिणामों की पुनरावृत्ति करेगा एक दिसम्बर को घोषित परिणाम : भाजपा

0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने निकाय चुनाव के अन्तिम चरण की 26 जिलों के 233 निकायों में भाजपा की जीत का दावा किया। पार्टी ने कहा है कि अन्तिम चरण के मतदान में 350 निगम पार्षदों, 76 नगरपालिका अध्यक्षों, 152 नगर अध्यक्षों में से अधिकांश पर भाजपा (BJP) के घोषित प्रत्याशी विजयी होंगे।
पार्टी का यह भी कहना है कि एक दिसम्बर को घोषित परिणाम लोकसभा व विधानसभा के परिणामों की पुनरावृत्ति करेगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि अब तक सम्पन्न हुए दो चरणों के चुनावों में भाजपा के प्रति जनता का भारी रूझान दिखाई पड़ा है।
अन्तिम चरण के चुनावों में 5 नगर निगमों में महापौर के पद पर भाजपा प्रत्याशी विजय प्राप्त करेंगे। मतदाता सूचियों में कुछ खामियां होने के बावजूद जनता का उत्साह कम नहीं हुआ हैं। मतदान प्रतिशत में गतवर्षो की अपेक्षा बढोत्तरी हुई है।
कहा कि मतदाता सूची में नाम का छूट जाना चिन्ताजनक है, इन कमियों से सबक लिया जाना चाहिए। लोकतंत्र में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करना संवैधानिक अधिकार है, इस अधिकार से किसी को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा कि नगर निकायों को भाजपा हमेशा से गम्भीरता से लेती रही है। वर्ष 1989 से लगातार भाजपा निकाय चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी घोषित कर सिम्बल पर चुनाव लड़ रही है। इस बार भी भाजपा ने पूरी तैयारी व दमखम के साथ चुनाव लडा़ है।
भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी नेतृत्व व मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमण्डल के अन्य सहयोगी पूरी ऊर्जा से लगे जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस इस बार भी निकाय चुनावों में हार नजदीक देख उदासीन रही। विपक्षी दलों के नेता जनता के बीच जाने का साहस नही जुटा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More