Tevar Times
Online Hindi News Portal

विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर नहीं कर पाई भाजपा का मुकाबला : उप मुख्यमंत्री

0

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को नेताओं ने बताया मोदी-योगी की जीत, दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत की ओर बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साह और ऊर्जा में भर उठे हैं। जहां पहली बार नगर निगम क्षेत्र घोषित होने के बाद अयोध्या में हुए चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली हैं।

Opposition parties do not work together in combating BJP: Deputy Chief Minister parties do not work together in combating BJP: Deputy Chief Minister
Opposition parties do not work together in combating BJP: Deputy Chief Minister

अयोध्या में भाजपा उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी किन्नर गुलशन बिन्दू को मात देकर जीत दर्ज की हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 3595 मतों से हरा करके जीत दर्ज की।

वहीं मथुरा, लखनऊ व गोरखपुर,मुरादाबाद समेत 13 नगर निगमों भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में भी भाजपा की पकड़ है।

पार्टी की जीत पर उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भी बीजेपी का मुकाबला नहीं कर पाई हैं। योगी सरकार ने प्रदेश में दिन रात काम किया है।

(Deputy Chief Minister) डा. शर्मा ने कहा देखने में लग रहा है कि सपा, बसपा और कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सच्चाई है कि ये सब एक दूसरे के रिश्तेदार बन कर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की जीत के बाद गुजरात में भी पार्टी की जीत होगी।

वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व सरकारी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने भाजपा की जीत पर कहा कि जनता योगी सरकार के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निकाय क्षेत्रों को स्वच्छ परिवेश, गड्ढा मुक्त सड़कें,पक्की नालियां, साफ पेयजल व एलईडी स्ट्रीट लाइट देकर नारकीय जीवन से मुक्ति देना सरकार की प्राथमिकता है।

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्वीट कर के बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भाजपा की अभूतपूर्व जीत के लिये बधाई, यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये गये विकास कार्यों और एक सुरक्षित समाज व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।

इसी प्रकार वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने ट्वीट किया है और कहा है कि यूपी के निकाय चुनावों में बीजेपी राम लहर पर सवार है। 2019 में तूफान का इंतजार है।

यह भी पढ़े:- यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत विपक्षियों की आंखें खोलने वाली : योगी

वहीं भाजपा विधायक पंकज सिंह ने भी ट्वीटर पर भाजपा को बधाई दी। पंकज ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों में प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद, विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जनता ने भाजपा में एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है। भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More