56 परियोजनाओं में से 21 परियोजनाओं को 2018 तक पूर्ण कराने का निर्देश : मुख्य सचिव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में विगत कई वर्षों से लम्बित बाण सागर नहर परियोजना के अवशेष कार्यों को आगामी मार्च, 2018 तक पूर्ण कराकर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर एवं इलाहाबाद के किसानों को डेढ़ लाख अतिरिक्त सिंचन क्षमता उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
