Tevar Times
Online Hindi News Portal

कांग्रेस महामंत्री छह वर्ष के लिए निष्कासित, महामंत्री ने जिलाध्यक्ष पर लगाया आरोप

0

मिर्जापुर। नगर पालिका चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक बुलानी जिला कांग्रेस (Congress) कमेटी के महामंत्री अशोक गुप्ता पर भारी पड़ गयी। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी में महामंत्री का बैठक आहूत करने का कोई अधिकार नहीं है।

Congress General Secretary expelled for six years
Congress General Secretary expelled for six years

इसके बाद भी अशोक गुप्ता ने बिना अनुमति समीक्षा बैठक बुलायी थी। जिला महामंत्री को निष्कासित किये जाने की सूचना प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी को भी दी गयी है।

नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस (Congress) की बदतर स्थिति पर पार्टी के भीतर सुगबुगाहट के मद्देनजर जिला महामंत्री अशोक गुप्ता ने चुनाव परिणाम पर समीक्षा के लिए शुक्रवार को अपनी ओर से जारी विज्ञप्ति मे 11 दिसम्बर को बैठक बुलाने की सूचना दी।

कहा जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए अपने ऊपर किसी की अनुमति नहीं ली। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महामंत्री का कृत्य अनुशासनहीनता है।

उन्होंने उनके कार्यक्षेत्र में दखलंदाजी की क्यांकि पार्टी मे जिला महामंत्री को बैठक बुलाने का अधिकार है ही नहीं। इसके बाद भी अशोक गुप्ता ने बगैर किसी अनुमति चुनाव परिणाम पर समीक्षा बैठक बुलायी।

यह भी पढ़े:- गुजरात में कांग्रेस का “ईवीएम दांव”

दूसरी ओर, निष्काषित जिला महामंत्री अशोक गुप्ता खेमे के लोगों का आरोप है कि निकाय चुनाव में पार्टी की दुर्गति के बाद जिलाध्यक्ष समीक्षा बैठक बुलाने से लगातार भाग रहे हैं।

उन्होंने जिलाध्यक्ष के महामंत्री को पार्टी से निष्कासित करने के फैसले को चुनौती मानते हुए नये सिरे से मोर्चा खोलने की तैयारी मे जुट गये है। बहरहाल, जिला महामंत्री को पार्टी से निष्कासित किये जाने के फैसले को पार्टी के बडे धडे ने गंभीरता से लिया है।

पार्टी के लोगों की बात माने तो चुनाव परिणाम आने के बाद से जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के बीच टकराहट शुरू हो गयी थी।

मिर्जापुर और चुनार नगर पालिका में छोड़ अहरौरा नगर पालिका व कछवां नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर काग्रेस उम्मीदवारों की स्थिति बेहद दयनीय रही। कछवां नगर पंचायत जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी के गृह ब्लाक की नगर पंचायत है।

यह भी पढ़े:- भारत के डीएनए फिंगर प्रिटिंग के जनक लालजी सिंह का निधन

इसके बाद भी यहां कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार महेन्द्र गुप्ता चौथे स्थान पर रहे। मिर्जापुर नगर पालिका में चेयरमैन पद पर कांग्रेस उम्मीदवार माता प्रसाद दूबे और अहरौरा में चेयरमैन पद के कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार कंर्दप आनंद तीसरे स्थान पर रहे। और तो और मिर्जापुर नगर पालिका के छह वार्डों में पार्टी सभासद पद के उम्मीदवार भी नहीं खोज पायी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More