Tevar Times
Online Hindi News Portal

सपा को विकास हजम नहीं हो रहा है: योगी

0

सोमवार तक स्थगित हुआ शीतकालीन सत्र

SP does not digest growth: CM
SP does not digest growth: CM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को भी विपक्ष के हंगामें के कारण नहीं चल पाया है और सत्र को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।

शुक्रवार को सत्र शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने वेल में आ कर हंगामा करना शुरू कर दिया और जम कर नारेबाजी करते रहे, जिसके बाद सत्र को स्थगित कर दिया गया।

सत्रावकाश के बाद मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ ने जम कर सपा को लताड़ा और कहा कि सरकार बिजली पर चर्चा करने को तैयार हैं लेकिन हंगामा बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन वो चर्चा नहीं कर रहे हैं।

अब तक 4 से 5 जिलो में ही बिजली आती थी, इनके समय में और सदन में सपा के लोग चर्चा से भाग रहे हैं। विपक्ष चर्चा की बजाय अव्यवस्था का माहौल बना रहा है। सरकार चर्चा को तैयार लेकिन सपा चर्चा से भाग रही है।

मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि सपा के समय बिजली की हालत खस्ता थी। बीजेपी सरकार ने बिजली की सप्लाई के समय में इजाफा करने के साथ ही ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलवाने का काम किया है। किसानों के लिए ट्यूबवेल का कनेक्शन देने में सुविधा दी।

सपा को हर जगह से असफलता मिली टी सदन नही चलने देना चाह रही है। लोगों के हितों पर कुठाराघात कर रही है सपा। सपा को किसानों, नौजवानों की खुशहाली पच नही रही है। वंशवादी और जातिवादी राजनीति खत्म ना हो जाये इसलिए सपा हंगामा कर रही है।

सीएम (CM) योगी ने कहा कि सदन में सपा की नोटिस पर सरकार चर्चा करने को तैयार लेकिन सपा भाग रही है। सपा सदन को बाधित कर रही है। सरकार प्रदेश में विद्युत वितरण के लिए भेदभाव विहीन कार्य करने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि किसान को हम 1 रूपए 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली दे रहे है। उसे डीजल की जरूरत्त नही पड़ रही है। मैंने पहले ही कहा था आप किसी मुद्दे पर चर्चा कीजिये। तो फिर चर्चा क्यों नही कर रहे हैं। हम बिना किसी भेदभाव के कामकर रहे है।

यह भी पढ़े:- विधानसभा : विद्युत दरों में वृद्धि को लेकर दूसरे दिन भी हंगामा, प्रश्नकाल स्थगित

इन्हें डर लगता है कि अगर किसानों और जनता के काम हुआ तो इनका वंशवाद खत्म हो जायेगा। ये आचरण सपा का निंदनीय है। प्रदेश परिवार वाद से उबर रहा है इनको विकास हजम नही हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More