Tevar Times
Online Hindi News Portal

भाजपा के विचारों में गंदगी और कूड़ा ज्यादा : अखिलेश

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा के अंदर कूड़ा ज्यादा है, लेकिन वहीं लोग झाड़ू पकड़े हुए है। उनसे कहीं सफाई नहीं हुई है। गुजरात में भी कूड़ा ज्यादा था।

भाजपाई गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करते है। उनके विचारों में गंदगी भरी है। उन्हांने कहा कि इस लिए झाड़ू की समस्या नहीं है, समस्या कूड़े की है। अब इस कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को उठानी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलशे (Akhilesh Yadav) शनिवार को पार्टी मुख्यालय के लोहिया सभागार में नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों को सम्बोधित कर रहे थे।

अखिलेश ने निर्वाचित पार्षदों एवं अध्यक्षां को बधाई देते हुए कहा कि आपकी जीत से पार्टी का सम्मान बढ़ा है। आप पार्टी की बुनियाद हैं और पार्टी आपका हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने पार्षदों को भाजपा ने चेताते हुए कहा कि भाजपा के झूठ से सभी को सावधान रहना है।

भाजपा अफवाहें फैलाती है, झूठ के सपनें दिखाती है और मुद्दों के साथ खिलवाड़ करती है। लड़ाई बड़ी है और संघर्ष करना है। सन् 2019 में लोकसभा का बड़ा चुनाव है, उसे भी लक्ष्य मान कर काम करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा सपा प्रत्याशी ईवीएम की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि वार्ड से पार्टी जीती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम के महापौर के चुनावों का इस तरह शोर मचाया था जैसे चुनाव सिर्फ नगर निगमों में ही हुआ हो।

पूरे राज्य में नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के चुनावों की भाजपा ने चर्चा तक नहीं की। सच्चाई तो यह है कि इन चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई है।

प्रदेश सरकार पर वार करते हुए अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश में 9 महीनों में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया हैं अपराध रूक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा स्मार्ट सिटी की बड़ी बातें करती है लेकिन यह स्मार्ट सिटी क्या है और कहां है, इसका अता पता नहीं मिलता है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पार्षदों द्वारा एक प्रस्ताव दिया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि पार्टी और कार्यकर्ता अखिलेश के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध संघर्ष में कोई पीछे नहीं रहेगा।

यह भी पढ़े:- न्याय मिलने में देरी भी एक तरह का अन्याय : राष्ट्रपति

इस अवसर पर विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, तथा विधायक समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More