Tevar Times
Online Hindi News Portal

बिना रुके चला गया पूर्व सीएम का काफिला

0

नगर निकाय चुनाव हार के कारण नाराजगी

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का काफिला बिना रुके गुजरने से कार्यकर्ता मायूस दिखाई पड़े। घंटे भर इंतजार के बाद भी अपने नेता का चेहरा न देख पाने से कार्यकर्ताओं के बीच निकाय चुनाव की हार को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का काफिला लखनऊ से आगरा जाने की सूचना पर कार्यकर्ता फगुहा भट्ठा के पास जुट गए। घंटे भर कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला निकला।
कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि काफिला रुकेगा पर ऐसा नहीं हुआ। उल्टे गाड़ियां तेजी के साथ निकल गईं। पूर्व सीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन तक नहीं किया। इससे कार्यकर्ता मायूस होकर लौटे। काफिला निकलने के बाद कार्यकर्ताओं में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं।

यह भी पढ़े:- डीपीआरओ के उत्पीड़न से ग्राम पंचायत अधिकारी परेशान

कुछ लोग नगर निकाय चुनाव हारने की चर्चा करते रहे। कहा कि लोगों ने पार्टी को अंदरूनी गुटबाजी के कारण इस स्थिति में ला दिया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नाराज हैं। वहीं कुछ ने कार्यक्रम में शामिल होने की जल्दबाजी के कारण काफिला न रुकने की बात कह मन को समझाया। एक्सप्रेस-वे पर अंशुल गुप्ता, अर्चना मिश्रा, वसीम वारसी, अवनीश यादव समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More