लोकतंत्र में ध्यान भटकाने की ताकत सिर्फ भाजपा के पास : अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को भाजपा और योगी-मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में हमेशा की तरह भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए हमेशा अपनी जेब में ओपीएम की पुड़िया रखती है।
