Tevar Times
Online Hindi News Portal

चारा घोटाला मामले में लालू यादव समेत 16 दोषी करार, 3 जनवरी को सजा का ऐलान

0

रांची। अरबों रुपए के बहुचर्चित चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) सहित 16 लोगों को दोषी करार दिया, जिनको तीन जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। वहीं इस मामले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र सहित छह लोगों को अदालत ने निर्दोष करार देते हुए रिहा कर दिया।

इस मामले में दोषी ठहराए गए सभी 16 लोगों को हिरासत में लेकर बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है। चारा घोटाले के इस मामले में कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने आज चारा घोटाले के देवघर कोषागार से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होने से पूर्व कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति करने वालों के खिलाफ है लेकिन हम उसे नहीं छोड़ेंगे।

हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि हमें इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को छोड़ेंगे नहीं लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वह उनके साथ न्याय करेगी। चारा घोटाले से जुड़े तमाम मामलों में जांच हुई है लेकिन कहीं से एक रुपया भी नहीं मिला।

यह भी पढ़े:- चारा घोटाला मामला : पूर्व मुख्य सचिव को 5 साल की जेल

बता दें कि चारा घोटाला मामला सरकार के खजाने से 900 करोड़ रुपए की फर्जीवाड़ा का है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों और राजनेताओं की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। इसमें पशुओं के लिए चारा, दवाओं आदि के लिए सरकारी खजाने से पैसा निकाला गया था। चारा घोटाला का मुकदमा 20 साल से चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More