Tevar Times
Online Hindi News Portal

अन्नदाता खुशहाल होगा तो हमारा देश व प्रदेश खुशहाल होगा : मुख्यमंत्री

0

मुख्यमंत्री ने किसान उदय योजना का किया शुभारम्भ

बागपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चै0 चरणसिंह की जयन्ती पर जनपद बागपत में आयोजित किसान सम्मान समारोह में रमाला सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता विस्तार तथा 27 मेगावॉट को-जनरेशन प्लाण्ट की स्थापना का शिलान्यास किया। क्षमता विस्तार के बाद रमाला सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता 2750 टीसीडी से बढ़कर 5000 टीसीडी हो जाएगी। चीनी मिल की पेराई क्षमता विस्तार एवं को-जनरेशन प्लाण्ट की स्थापना पर लगभग 302 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसान उदय (kisaan Uday Yojana) (किसान ऊर्जा दक्ष कृषि पम्प आवंटन योजना) का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा 5 प्रगतिशील किसानों, 04 ग्राम प्रधान व 04 किसानों को ऊर्जा पम्प आवंटन कर स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं चौ0 चरणसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।

रमाला मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा कि किसान अन्नदाता है। यदि अन्नदाता खुशहाल होगा तो हमारा देश व प्रदेश खुशहाल होगा। प्रदेश के किसानों के कल्याणार्थ इस वर्ष 70 हजार करोड रू0 खर्च किये गये है।

किसानों के उन्नयन हेतु यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण हेतु दृढ संकल्पित है। यदि कोई किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More