Tevar Times
Online Hindi News Portal

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यूपी से राज्यसभा सदस्य के लिए किया नामांकन

0

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री डॉ हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे समेत कई मंत्री सांसद और विधायक मौजूद थे। सभी लोगों ने भाजपा मुख्यालय से पैदल ही विधानभवन के लिए प्रस्थान किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पहुॅच कर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने चार सैट में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा सदस्य पद के लिए केन्द्रीय मंत्री के नामांकन में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा विधायक प्रस्तावक के रूप में साथ रहे।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा विधायक सुरेश कुमार खन्ना, सतीश महाना, धर्मपाल सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, अर्चना पाण्डेय, स्वामी प्रसाद मौर्य, अनिल राजभर, उपेन्द्र तिवारी, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, जय प्रताप सिंह, रमापति शास्त्री, सत्यदेव पचैरी, डॉ0 मुकेश चन्द्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण, दारा सिंह चैहान, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, बलदेव सिंह ओलख,

सुशील सिंह, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, राजीव कुमार सिंह, अतुल गर्ग, सुरेश कुमार, विकास गुप्ता, डॉ0 मुकेश चन्द्र वर्मा, संजय प्रताप जायसवाल, रविकुमार सोनकर, जय प्रकाश निषाद, योगेन्द्र उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार प्रजापति, गिरीश चन्द्र यादव, डॉ0 नीरज बोरा, संजय गंगवार दयाराम चैधरी, आशीष कुमार सिंह, आदि प्रस्तावक के रूप में साथ रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। नगरीय निकायों की दृष्टि से भी सबसे बड़ा प्रदेश है। हरदीप सिंह पुरी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनाए जाने से राज्य को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े:- ‘यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018’ की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगी

राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (Hardeep Singh Puri) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताते हुए विकास का एजेंडा पूरा करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More