हरदीप सिंह पुरी के पास 15 और पत्नी के पास दो करोड़ की चल और अचल सम्पत्ति
चार साल पुरानी 11 लाख की हांडा सिटी कार एवं पत्नी का पांच करोड़ 85 लाख का ऋण
लखनऊ। भारतीय विदेश सेवा से वर्ष 2012 में सेवा निवृत्त हुए केंद्रीय आवास एवं नगर विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) करोड़पति हैं। इनके पास एक हांडा सिटी कार है और पत्नी के पास 750 ग्राम ज्वैलरी है। इनके और पत्नी के न्यूयार्क और भारत के कई बैंकों में खाते है।
