Tevar Times
Online Hindi News Portal

कुशीनगर : गन्ना के क्रय-विक्रय में लगे कैंसर का इलाज नहीं कर पायी योगी सरकार

0

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जनपद कभी चीनी का कटोरा कहे जाने वाले जिले का गन्ना (Sugar Cane) के क्रय-विक्रय में लगे कैंसर का प्रदेश की योगी सरकार अब तक इलाज नहीं कर पायी है। इस दिशा में प्रदेश सरकार की तरफ कोई आवश्यक पहल नहीं की गई।

Kushinagar: Yogi Sarkar was unable to cure cancer in the purchase and sale of sugar cane
Kushinagar: Yogi Sarkar was unable to cure cancer in the purchase and sale of sugar cane

इस जनपद में एक लाख 98 हजार सात सौ किसान परिवार है। जिनका मुख्य नगदी फसल गन्ना (Sugar Cane) है। इन किसानों को क्रय-विक्रय में प्रदेश सरकार की तरफ से चौदह सहकारी गन्ना समितियां लगाईं गई।

इसके लिए आजादी के पूर्व भी अंग्रेजो ने पडरौना गन्ना जनपद में ब्रिटीश- इण्डिया कारपोरेशन की तरफ से दो चीनी मिल दी कानपूर सुगर्स वर्क्स लिमिटेड के नाम से दो चीनी मिल पडरौना, कठकुईयां स्थापित किया।

उसके बाद कप्तानगंज, सेवरही, पंजाब चीनी मिल रामकोला की स्थापना हुई। इसके बाद राज्य चीनी निगम की तीन और चीनी मिलें जनपद में लगाई गयी। जिसमें रामकोला, छितौनी, खड्डा प्रमुख थी। इस तरह जनपद में कुल आठ चीनी मिल की स्थापना की गयी।

ये चीनी मिलें किसानो की गन्ना क्रय-विक्रय करके आर्थिक मदद कर रही थी। किन्तु वर्ष 1997 में क्रय-विक्रय में कैंसर रोग पकड़ लिया और ब्रिटिश इण्डिया दो चीनी मिले एक-एक करके बन्द हो गयी। इसके बाद राज्य चीनी निगम की तीन चीनी मिलें भी बन्द हो गयी।

किसी सरकार ने इस कैंसर को इलाज करने की जरुरत नहीं समझी। जिससे पांच चीनी मिलें बन्द हो गयी और किसान की आर्थिक स्थित पर कैसर की तरह ग्रहण लग गया। जिससे इस जनपद का किसान आर्थिक रुप से कमजोर होता चला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More