Tevar Times
Online Hindi News Portal

क्रांतिकारियों की बदौलत हम आजादी की हवा में सांस ले रहे: विधानसभा अध्यक्ष

0
  • इतिहास बनाने वाले को ही आजाद कहा जाता हैं: राम नाईक
  • 112वीं आजाद जयंती पर बदरका पहुचे राज्यपाल
उन्नाव। महापुरूष कब जन्मे। कहां जन्मे यह महत्वपूर्ण बात नही है। महत्व की बात यह है कि वे राष्ट्र के लिए काम करते हुऐ अपना जीवन लगा दिया। शहीद हो गये जो देश समाज के लिये काम करते है। उनके लिए श्रद्धासुमन अर्पित करना श्रेयस्कर है।
उक्त विचार उ0प्र0 के राज्यपाल रामनाईक ने शहीद चन्द्र शेखर आजाद की 112वी जंयती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली बदरका उन्नाव में व्यक्त किये। राज्यपाल ने कहा चन्द्रशेखर का पद जैसे भारी संख्या में लोगो ने देश की आजादी के लिये अपने तरह से प्रयास किया। मै सबको नमन करता हूं।
महापुरूषो को नमन होना ही चाहिए। उन्हे याद करने से आने वाली पीढी के लिए भी इतिहास बनता जाता है। राज्यपाल ने काकोरी कांण्ड पर बोलते हुऐ कहा कि कांड शब्द ठीक नही है। आजाद ने राष्ट्र को गुलामी से मुक्ति के लिए रेलगाडी पर हमला किया था।
इसलिए कांड शब्द आजाद के साथ जोडा जाना ठीक नही हैै। आगे कहा कि उ0प्र0 दिवस 24 जनवरी को मनाया जायेगा। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि इतिहास स्मरण आवश्यक है। नई पीढी को इतिहास बोध कराना जरूरी है। हमे अपने इतिहास पर गर्व होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More