Tevar Times
Online Hindi News Portal

पूर्व भाजपा विधायक ने थामा सपा का दामन

0
  • अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकर्ताओं का हंगामा

  • हमने बहुत धोखे खाये हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. समय के साथ यहाँ राजनीति में भी बदलाव जारी है। यहाँ कभी विरोधी रहे नेता दल बदल कर आपस में दोस्त हो जाते है और कभी एक साथ रहे नेता एक दूसरे के धुर-विरोधी बन जाते हैं, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा (BJP) और बसपा (BSP) के ये बड़े दिग्गज ने नेता समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

Former BJP legislator join SP
Former BJP legislator join SP

जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी और बसपा में हडकंप सा मच गया है, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है, इसके बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने में लगे हुए हैं।

चुनाव में या पहले कई नेता समाजवादी पार्टी छोड़ कर अन्य दलों में जा चुके हैं, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का ये बड़े नेता सपा में शामिल होने जा रहे है।

आपको बता दें की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने उत्तरप्रदेश की राजनीति से भाजपा और बसपा के कई सारे दिग्गज नेताओं ने आज सपा का दमन थाम लिया है, बता दें कि ताहिर हुसैन पूर्व विधायक बसपा, तहँसीम सिद्दीकी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, भीम प्रसाद निषाद भाजपा नेता, महेश बहादुर पूर्व भाजपा विधायक, नंद किशोर मिश्रा पूर्व विधायक, शम्भू चौधरी पूर्व विधायक, श्याम लाल रावत पूर्व मंत्री कांग्रेस ने सपा की सदस्यता ली है और इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव की पुत्रवधू ने सपा की सदस्यता ली।

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा अचानक इतना बढ़ गया कि अखिलेश यादव को उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता बुलाई थी लेकिन इसमें कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया, सपा में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया, पीसी में अफरातफरी का माहौल बन गया था। अखिलेश यादव को खुद कार्यकर्ताओ को बाहर कराना पड़ा।

अखिलेश यादव ने इसपर मीडिया से माफी मांगी, वहीँ अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला भी बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में बहुत अत्याचार हो रहा है, कन्नौज में पुलिस वाले ने अत्याचार किया। शामली में एक लड़की के साथ अत्याचार हुआ, प्रशासन दबाव बनाकर मदद नही कर रहा है।

भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है, हम विकासवादी हैं, डीजीपी के कार्यभार न सँभालने पर भी तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि दिन अच्छे नही हैं इसलिये डीजीपी जॉइन नही कर रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि हमनें बहुत धोखे खाए हैं इसलिए बहुत समझदार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम तो दोस्त नही बदलते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव अच्छे से होना चाहिए, हमें कोई परेशानी नही है, सैफई महोत्सव से अच्छा होना चाहिए गोरखपुर महोत्सव, बाराबंकी में शराब से हुई मौतों का मामला गंभीर है, बीजेपी को आइना देखना चाहिए, कहीं बाराबंकी में बीजेपी का ही तो कोई नेता शराब नही पिला रहा है क्योंकि सरकार उनकी है।

बता दें कि ताहिर हुसैन पूर्व विधायक बसपा, तहँसीम सिद्दीकी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, भीम प्रसाद निषाद भाजपा नेता, महेश बहादुर पूर्व भाजपा विधायक, नंद किशोर मिश्रा पूर्व विधायक, शम्भू चौधरी पूर्व विधायक, श्याम लाल रावत पूर्व मंत्री कांग्रेस ने सपा की सदस्यता ली है और इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव की पुत्रवधू ने सपा की सदस्यता ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More