Tevar Times
Online Hindi News Portal

फरवरी में शिवपाल यादव कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में लंबे समय से सपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी से आहत होकर उन्होंने बीते दिनों नयी पार्टी बनाने की पूरी तैयारी कर ली थी मगर ऐन वक्त पर मुलायम सिंह यादव के पलट जाने के कारण शिवपाल को झटका लगा था।

Shivpal Singh Yadav may be join in Congress in February
Shivpal Singh Yadav may be join in Congress in February

शिवपाल यादव ने सख्त तेवर अख्तियार करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को झटका देने की पूरी तैयारी कर ली है। सपा विधायक शिवपाल यादव ने अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं।

चर्चाएँ हैं कि वे फरवरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी लोकदल नाम से नयी पार्टी बनाने वाले हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस में भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी उनकी बातचीत चल रही है।

हालाँकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकरिक ऐलान नहीं किया गया है मगर सियासी गलियारों में शिवपाल यादव की नाराजगी को लेकर बड़ी बातें हो रही है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा और निकाय चुनाव में नजरअंदाज कर दिए जाने के बाद चर्चा है कि शिवपाल यादव आगामी लोकसभा चुनावों में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। उनके बातों से भी कुछ ऐसा ही आभास हो रहा है। समाजवादी पार्टी में चल रही रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि फरवरी में आर-पार का फैसला हो जायेगा।

मुलायम सिंह यादव साथ आ गये तो वे नयी पार्टी का निर्माण करेंगे। साथ ही शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी के साथ न आने पर वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

अब देखना है कि शिवपाल यादव के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में कौन सा नया भूचाल दिखाई देता है। शिवपाल यादव के तेवर इस समय काफी गर्म दिखाई दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More