Tevar Times
Online Hindi News Portal

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्र के गौरव: पारस नाथ

0

हस्ताक्षर अभियान में अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

फैजाबाद। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Subhash Chandra Bose) हमारे राष्ट्र के गौरव थे। आजादी की लड़ाई में उनके त्याग व बलिदान को राष्ट्र भुला नहीं सकता है। उक्त उद्गार स्थानीय कचेेरी स्थित अधिवक्ता संघ के प्रांगण में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पारस नाथ पाण्डेय ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को राष्ट्र पुरूष घोषित करके राष्ट्र स्वंय गौरवान्वित महसूस करेगा और ऐसे में उनकी जयंती 23 जनवरी को राष्ट्र दिवस के रूप में घोषित किये जाने पर सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ होगा।

Netaji Subhash Chandra Bose Nation's Pride: Paras Nath Pandey
Netaji Subhash Chandra Bose Nation’s Pride: Paras Nath Pandey

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय विचार केन्द्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि नेता जी को राष्ट्र पुरूष घोषित करने और उनके जयंती 23 जनवरी को राष्ट्र दिवस घोषित करने के संर्घष को विचार केन्द्र अपनी मांग पूरी होने तक निरन्तर संर्घष करता रहेगा। विचार केन्द्र आप सभी प्रबुद्ध जनों से इस संर्घष में आज के इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सहयोग की अपेक्षा करता है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के मंत्री आलोक खरे ने कहा कि राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा उठाया गया यह विषय निःसंदेह प्रसंशनीय है, अधिवक्ता संघ राष्ट्रीय विचार केन्द्र के इस अभियान में सदैव साथ नजर आयेगा।

ज्ञातव्य हो कि इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया है कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को राष्ट्र पुरूष तथा उनकी जयंती 23 जनवरी को राष्ट्र दिवस घोषित किया जाये।

राष्ट्रीय विचार केन्द्र के प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार उक्त अवसर पर अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सुधांशू वाजपेयी, संयुक्त मंत्री मो0 तौकीर जैदी, राजू पाण्डेय, पियूष रंजन, वीर भानू प्रताप सिंह, सुनील सिंह, स्वत्रंता संग्राम सेनानी परिषद के सचिव मनोज मेहरोत्रा, भाजपा नेता अभय सिंह, बब्लू मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियनाथ सिंह,पं0 जोखू प्रसाद तिवारी,

विश्वनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र, अधिवक्ता विश्वनाथ तिवारी, पारस नाथ अग्रहरी, राम कृष्ण तिवारी, सुशील कुमार चौबे, अशोक सिंह, जगदम्बा सिंह, योगेश कुमार श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, रोहित वर्मा, अजय वर्मा, अखिलेश लोधी, अरविन्द सिंह, आफताब रजा, दिनेश तिवारी आदि सैकड़ों अधिवक्ता व प्रबुद्ध वर्ग के बन्धू उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More