Tevar Times
Online Hindi News Portal

केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी विकास कार्य को बखूबी दे रहे अंजाम : बंसल

0

खागा (फतेहपुर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने कहा है कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को भयमुक्त कर विकास की धारा से जोड़ने का काम किया है।

Center and state government giving good results to the development work: Sunil Bansal
Center and state government giving good results to the development work: Sunil Bansal

मोदी जी ने भारत का सम्मान पूरे विश्व में स्थापित किया। सरकार की उपलब्धियों पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गरीबी, जातिवाद, भ्रष्टाचार, भय मुक्त वातारण की स्थापना कर सबको विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है।

केंद्र में मोदी एवं प्रदेश में योगी इस काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। गांव एवं किसान का विकास हो रहा है। पिछली सरकारों की गुंडागर्दी के खिलाफ जनता ने भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है।

आज पूरे देश एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे अच्छी है। अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में हम सफल हुए हैं।

बंसल ने बातचीत में कहा कि योगी सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ ऋण माफ किया। किसानों की आय दोगुनी करने की प्रक्रिया तेज हुई है।

यह भी पढ़े:- स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे है ग्राम प्रधान

मोदी सरकार घर-घर बिजली पहुँचाने का कार्य कर रही है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। रोजगार का सृजन हो रहा है।

प्रदेश में एक लाख करोड़ का निवेश हुआ है। केंद्र एवं राज्य सरकारें माफियाराज समाप्त कर विकास का सपना पूरा कर रही है।

मोदी ने वातावरण को निराशा से मुक्त कर आशा का संचार किया है। पूरी दुनिया मोदी को अपना दोस्त मानती है।

यह भी पढ़े:- पुलिस को किसी की जान से ज्यादा डायल-100 गाड़ी की सफाई प्यारी!

गंगा नदी नहीं संस्कृति है, उसे बचाने के लिए मोदी खुद फावड़ा उठाते हैं तो भारत को स्वच्छ बनाने के लिए स्वयं झाड़ू लगाते हैं।

करोड़ों लोगो को गैस चूल्हा दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना देश को आगे ले जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More