सरकार अपराधियों को यूपी छोड़कर न जाने का संदेश तो नहीं दे रही : अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा है कि पुलिस प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। अच्छे अधिकारियों को मौका नहीं दिया जा रहा है।
