6 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक
70 कर्मियों को दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये मिलेगा पुलिस पदक
लखनऊ। गणतंत्र दिवस-2018 के लिए विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक (Presidents Police Medal) और दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक (Police Medal) प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जहां पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती राकेश चन्द्र शाहू समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं 70 पुलिस कर्मी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से नवाजे जाएंगे।
