Tevar Times
Online Hindi News Portal

जयंत चौधरी की किसान महापंचायत की तैयारियों में जुटी रालोद

0

प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर असफल : दुबे

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे (Anil Dubey) ने प्रदेश सरकार को सभी मोर्चो पर असफल बताते हुये कहा है कि झूठ और फरेब के दम पर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने सत्ता पाने के लिए जो भी वादे किये थे उनमें से किसी भी वादे पर वह खरी नहींं उतरी।

BJP government fails on all fronts: Anil Dubey
BJP government fails on all fronts: Anil Dubey

प्रदेश का किसान, नौजवान, मजदूर तथा व्यापारी वर्ग सभी अपने को ठगा महसूस कर रहे है यह सरकार न तो मंहगाई नियंत्रित कर पाई और न ही नौजवानों के लिए रोजगार का सृजन कर सकी।

रोजगार सृजन तो दूर यह अभी तक भर्ती बोर्डो के अध्यक्ष तक नामित नहीं कर पायी है। दुबे ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास का नारा देने वाली सरकार के राज में केवल कानून बचा है व्यवस्था समाप्त हो चुकी है।

आगामी 29 जनवरी को बाराबंकी के कोटवा सड़क पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की अगुवाई में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा और उसे सफल बनाने की रणनीति के लिए शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री दुबे ने कहा कि सरकार ने किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने का वादा किया था परन्तु डेढ़ गुना तो दूर किसानों की लागत तक देने की नीयत इस सरकार की नहीं है।

प्रदेश का आलू किसान तबाह और बर्बाद है तथा अपना आलू सडक पर फेकने को मजबूर है प्रदेश सरकार आंख और कान दोनो बंद किये है राष्ट्रीय लोकदल आलू किसानों को तबाही और बर्बादी से बचाने के लिए आन्दोलनरत है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में सरकार से आलू का समर्थन मूल्य 1200 रूपये प्रति कुन्तल करने की मांग की जायेगी जिससे आलू किसानों को राहत मिल सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर ने बैठक में कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रारम्भ से ही किसानों के साथ धोखा देने का काम किया है और किसान को निराशा हाथ लगी है।

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल आलू किसानों की लड़ाई आर पार तक लडे़गा।

रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि महापंचायत की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मसूद अहमद तथा राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह और युवा रालोद उ0प्र0 के अध्यक्ष अम्बुज पटेल जनपद बाराबंकी के गांवों में किसानों एवं उनके संगठनों के प्रतिनिधियों से सघन जनसम्पर्क के लिए दौरा कर रहे हैं और रालोद बाराबंकी की जनपदीय इकाई के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा अपने सहयोगियों के साथ तैयारियों में लगे हैं।

बैठक में प्रदेश महासचिव आरपी सिंह चैहान, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, मनोज सिंह चैहान, बीएल प्रेमी व प्रीति श्रीवास्तव, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, कुं0 रामगोपाल सिंह चंदेल, सुरेश कंडवाल, सुमित सिंह, नरेन्द्र स्वरूप, अनिल वर्मा, मनोहर मौर्या सहित कई रालोद नेता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More