Tevar Times
Online Hindi News Portal

समाजवादियों पर अनैतिक बयान देने के लिए माफी मांगे मुख्यमंत्री : अखिलेश

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा समाजवादी विचारधारा को आतंकवादी बताना आजादी के आंदोलन का अपमान है।
चूंकि भाजपा आरएसएस आजादी के आंदोलन में दूर-दूर तक शामिल नहीं रहे थे इसलिए वे उसके मूल्यों एवं आदर्शों से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को समाजवादियों पर आपिŸाजनक और अनैतिक बयान देने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
akhilesh yadav given birthday wishes to beni prasad verma
akhilesh yadav given birthday wishes to beni prasad verma
अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि समाजवादी पार्टी पर मुख्यमंत्री स्तरहीन और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। राजनीति में शिष्टाचार नाम की चीज से उनका यह परहेज निंदनीय है। भाजपा लोकतंत्र का अपने आचरण से मजाक बना रही है।
अखिलेश ने पूछा कि केंद्र सरकार ने चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में कितना निवेश किया है? और यूपी में विकास का क्या काम है? नौजवान रोजगार न मांगे इसलिए बच्चों को आंतकित कर उनको परीक्षाओं से वंचित कर दिया गया है।
श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को जनहित में काम करना चाहिए। वे सिर्फ समाजवादी पार्टी को कोसने को ही अपना काम समझते है। जनकल्याण के मुद्दों पर बात करने के बजाय भाजपा बहकी-बहकी बातें करती है।
akhilesh yadav given birthday wishes to beni prasad verma
akhilesh yadav given birthday wishes to beni prasad verma

अखिलेश ने बेनी को दी जन्मदिवस की बधाई, लिया आर्शीवाद 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को गोमतीनगर, लखनऊ स्थित आवास पर जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को उनके 78वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बेनी ने केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर बेनी के सुपुत्र एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा उपस्थित थे। पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी के साथ एमएलसी राजेश यादव ने भी बेनी को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More