लखनऊ। भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले (BJP MP Savitri Bai Phule) ने आज यहां कहा कि जो लोग संविधान व आरक्षण की समीक्षा करने की बात करते हैं, उन्हें सबसे पहले उन गरीब दलितों, पिछड़ों जिनके पास रोटी कपड़ा और मकान नहीं है उनकी समीक्षा करनी चाहिये।
सांसद (BJP MP Savitri Bai Phule) ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब हमें अपना अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलेगा। उनका कहना था कि महिला व पुरूष बराबर है तो समाज में उन्हें बराबरी का अधिकार मिलना चाहिये।
सावित्री नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को रविन्द्रालय में ‘भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ’ विषय पर आयोजित समाज के बुद्धिजीवियों व महिलाओं का एक प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित कर रही थीं।
