Tevar Times
Online Hindi News Portal

जिन्दा तेंदुआ पकड़ पाने में नाकाम रहा वन विभाग

0

मारा गया तेंदुआ, होगी एफआईआर, अखिलेश ने किया तंज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में दहशत फैलाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम आखिरकार जिंदा नहीं पकड़ सकी और औरंगाबाद खालसा कॉलोनी में छिपे इस तेंदुए की शनिवार को धरपकड़ की कार्यवाही में गोली मारने से मौत हो गई। तेंदुए के शव को प्राणि उद्यान ले जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया।
उधर पुलिस ने तेंदुए को गोली मारने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एसके उपाध्याय ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तेंदुए को गोली मारे जाने पर भाजपा सरकार पर तंज कसा और कहा कि नयी सरकार में क्या जानवरों के भी एकांउटर का चलन शुरु हो गया है।
Sho Shot Leopard In Lucknow
Sho Shot Leopard In Lucknow
जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के लोगों ने तेंदुए को इलाके में घूमते देखा तो वन विभाग की टीम को खबर की लेकिन जब तक टीम पहुंची इससे पहले ही तेंदुआ जाल फाड़कर मौके से करीब 500 मीटर दूर कॉलोनी निवासी शोएब के घर में जा घुसा। यहां मौजूद मुन्ना उर्फ मुजीर (30) और रजी (18) पर उसने हमला कर जख्मी कर दिया। तेंदुए के कॉलोनी में घुसते ही भगदड़ मच गई।
शोएब के मकान की रसोई में दुबके तेंदुए को पकड़ने के लिए आशियाना इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे। हिंसक जीव ने उन पर भी हमला कर दिया। तेंदुए को काबू करने की काफी कोशिश में घायल हुए तेंदुआ काबू में नहीं आया। इस पर इंस्पेक्टर ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें से दो गोलियां तेंदुए को जा लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Sho Shot Leopard In Lucknow
Sho Shot Leopard In Lucknow
वहीं इस मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एसके उपाध्याय ने जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नामजद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उपाध्याय ने बताया कि इंडियन वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जल्द ही धारा 2-9-51 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वन विभाग के एसडीओ मोहनलालगंज अयोध्या प्रसाद मामले की जांच करेंगे। 15 दिन के भीतर वह जांच रिपोर्ट सौंपेंगे, इसके बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि तेंदुए के शरीर में जो बुलेट लगी है, उसकी बैलेस्टिक जांच करीई जाएगी। पता कराया जाएगा कि वह किसकी बंदूक से निकली गोली थी।

https://youtu.be/yeVlQv2i3h8

उधर एसएसपी दीपक कुमार ने सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए बताया कि तेंदुए को मारने पर 50 हजार रुपये का इनाम की कोई घोषणा नहीं की गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तेंदुए को गोली मारे जाने पर भाजपा सरकार पर तंज कसा है।
उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि ‘कौन सा कानून कहता है कि जानवरों को पकड़ने की जगह जान से मार दिया जाये, बेहोश भी तो कर सकते थे। नयी सरकार में क्या जानवरों के भी एकांउटर का चलन शुरु हो गया है। ये गैर कानूनी है, इसके जिम्मेदार बचने नहीं चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More