Tevar Times
Online Hindi News Portal

हिन्दू समाज की जगह पर ही बैठेगे रामलला: अमरीश

0

नई पीढ़ी को हिन्दू समाज की रक्षा करनी होगी

उरई। विश्व हिन्दू परिषद जालौन द्वारा आयोजित धर्म रक्षा समर्पण निधि कार्यक्रम राधा पैलेस जिला परिषद उरई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांत जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, वरिषद नागरिकों, माता बहिनों आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह चैहान ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्द्रेश्वर दयाल अवस्थी एडवोकेट ने की। जबकि सफल संचालन जिला महामंत्री बलवीर सिंह जादौन ने किया।
धर्म रक्षा समर्पण कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमरीश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लखनऊ क्षेत्र प्रभारी उ.प्र. व उत्तराखण्ड ने अपने ओजसी उदबोधन में कहा कि देश में एक हजार साल की गुलामी के बाद हिन्दू समाज अपने को असहाय व असुरक्षित महसूस कर रहा था, तब पूज्य साधु संतो के मार्गदर्शन हिन्दूत्व के सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिये सन 1964 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की गयी।
एक हजार वर्ष पराधीनता के बाद भी आज हम हिन्दू सुरक्षित है। देश के मठ मंदिरों, साधु संतो के प्रयास से धर्म, जन जागरण के सतत प्रयास के कारण हिन्दुत्व आज जिन्दा है। हमारी संस्कृति मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा के लिये जन जागरण के सतत प्रयास के कारण हिन्दूत्व आज जिन्दा है।
हमारी संस्कृति मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा के लिये स्वधीनता आयी थी। बाबर ने राम मंदिर तोड़कर हिन्दूओं को अपमानित किया और बाबरी मस्जिद बनवायी थी। हिन्दूओं के स्वाभिमान के लिये राम मंदिर का निर्माण जरूरी है। प्रत्येक हिन्दू, विराट हिन्दू समाज का अभिन्न अंग है।
हिन्दू बसुधैव कुटुम्बकम बनाने के लिये सम्पूर्ण दुनिया को अपना कुटुम्ब मानते है। भगवान श्रीराम ने वानर भालुओं को अपना भाई बनाकर दुनिया के सबसे शक्तिशाली असुर का अंत कर दिया था। सब हिन्दू संस्कारवान था। हिन्दू कुछ लेता नहीं।
हिन्दू किसी को छेड़ता नहीं, जिसने यदि छेड़ा तो छोडता नही। दूरदराज नगरवासी ग्रामवासी, गिरिवासी, बनवासियों तथा विहिप की इकाईयों का गठन कर समाज के हर वर्ग उस आखिरी हिन्दू तक संगठन विहित का एजेण्डा कार्यकर्ताओ के माध्यम से हमे पहंचाना होगा। संगठन गतिवान बने।
विश्व हिन्दू परिषद का एजेण्डा समस्त हिन्दू समाज तक जाये। देश, समाज पर जब भी संकट आता है, विश्व हिन्दू परिषद सीना तान कर खड़ा होकर मुकाबला करता है। देश की आजादी के 70 साल बाद भी गाय के मांस को काउन्टर लगाकर परेसा जा रहा है। गाय को मां मानने वाले हिन्दुओं का दुर्भाग्य है। नई पीढ़ी को धर्म रक्षा, हिन्दू संकार के लिये जग जागरण करना जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्क्ष शैलेन्द्र श्रीखण्डे, जिला सेवा प्रमुख सुधीर शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक, सह संयोजक रवि राठौर, राहुल परिहार, सहमंत्री प्रदीप गुप्ता, जितेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी अनूप राजावत, प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख अजय तिवारी जी, कालपी अध्यक्ष रामरिशी मेहरोत्रा, कदौरा अध्यक्ष अनूप शुक्ला, डा.नबाब सिंह जादौन, पूजा सिंह सेंगर, डा.भास्कर अवस्थी, आरएसएस के अशोक जी, प्रताप पाल, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी, रामवीर राजावत, निमिष चैररिया आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More