Tevar Times
Online Hindi News Portal

भाजपा का छुपा एजेण्डा है कि समाज में असंतोष पैदा हो: अखिलेश

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एजेण्डा विकास है और उसका लक्ष्य सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है।
राजनीति में जाति-धर्म का घालमेल नहीं होना चाहिए। भाजपा द्वारा समाज के ध्रुवीकरण की खतरनाक राजनीति से जनता को सचेत और सतर्क करने में हमें जरा भी चूक नहीं करनी चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा का छुपा एजेण्डा है कि समाज में असंतोष पैदा हो और विषमता में वृद्धि हो। गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत से भाजपा की बोली बिगड़ गई हैं। भाषा की मर्यादा टूट गई है। सपा और बसपा के परस्पर सहयोग को षडयंत्र बताया जा रहा है।
भाजपा अपने कुप्रचार से 2019 ई0 के चुनावां को प्रभावित करने की कोशिश में है। अखिलेश ने कहा कि आज स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में अपराधों पर कोई रोक नहीं है। न्याय की बात कोई सुनने वाला नहीं है। राजभवन जो पहले बहुत सक्रिय रहता था आजकल मौन है।
चारों तरफ मंहगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं। समाजवादी सरकार से भाजपा सरकार का काम में कोई मुकाबला नही है। इसलिए विकास के झूठे दावे किए जा रहे हैं।
इनवेस्टर्स मीट का बड़ा हल्ला मचा लेकिन प्रदेश में पूंजी और उद्योग लगाने का वादा करने वाले कहां गुम है? अखिलेश ने कहा कि आरएसएस और भाजपा की नीतियां सामाजिक न्याय की विरोधी हैं। समाजवादी पार्टी इस मत की है कि आबादी के हिसाब से अधिकार और अवसर मिलना चाहिए।
आधार के जरिए जनगणना आसानी से हो सकती है। तभी समाजवादी व्यवस्था लागू होगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की कोशिश है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस नहस किया जाए। लोकतंत्र की व्याख्या भाजपा अपनी सुविधा के अनुसार करती हैं।
भाजपा की अफवाहों को जनता ही रोक सकती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि कोई लोकतंत्र के साथ छल न कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More