Tevar Times
Online Hindi News Portal

संसद न चलने पर भाजपाईयों ने किया उपवास

0
हापुड। विपक्षी दलों द्वारा संसद की कार्यवाही न चलने देने के विरोध में आज भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में मौजूद महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और उपवास किया।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोकपाल ने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर लोकतंत्र की व्यवस्था को दर किनार कर रहे है। संसद की कार्यवाही चलने से देश हित के कई कार्य होते लेकिन विपक्षी सांसदों ने ऐसा नहीं होना दिया है।
विधायक विजपाल आढ़ती ने कहा कि विपक्षी दलों ने पूरे सत्र में बेवजह का हंगामा किया और संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने लोकतंत्र व्यवस्था का मजाक उड़ाया है। विपक्षी दल भाजपा सरकार की लोकप्रियता से परेशान हो गए है। विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद की कार्यवाही न चलने से देश का करोड़ों रुपया बर्वाद कर दिया है।
हापुड़ नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि भाजपा के लगातार बढ़ रहे जनाधार से विपक्षी दल के नेता परेशान हो गए है वह अपनी साख बचाने के लिए उल्टे सीधे काम कर रहे है। संसद न चलने देना लोकतंत्र व्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है।
देश की जनता ऐसे दलों को बिल्कुल उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घूमे और विपक्षी दलों की करतूतों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष मूलचंद त्यागी, योगेंद्र पंडित,अशोक बबली, राजीव अग्रवाल, पवन सिंह, मोहन सिंह, देवेंद्र अग्रवाल, राजेश शर्मा, रेनू, बॉबी, प्रवीण सेठी, अजय भास्कर, आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More