राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर योगी होंगे मुख्य अतिथि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचारिक भेंट किया। 1 मई को राजभवन में महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।
राजभवन में महाराष्ट्र स्थापना दिवस का आयोजन मराठी समाज उत्तर प्रदेश द्वारा किया जायेगा। इस वर्ष सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दृष्टि से महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करके वहां के कलाकार को प्रस्तुति देने के लिये आमंत्रित किया जायेगा।
