Tevar Times
Online Hindi News Portal

विधान परिषद के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशी 16 को करेंगे नामांकन

0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी से विधान परिषद के लिए घोषित सभी प्रत्याशी 16 अप्रैल की सुबह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विधान परिषद के लिए घोषित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. पाण्डेय ने कहा है कि भाजपा के सिपाही विधान परिषद में राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद करेंगे।
डॉ. पाण्डेय ने आईपीएन को बताया कि 16 अप्रैल की सुबह 9ः40 बजे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभी भाजपा प्रत्याशी नांमाकन के लिए प्रदेश मुख्यालय से जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता साथ रहेंगे।
बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में महामंत्री विजय बहादुर पाठक भाजयुमों जिलाध्यक्ष से प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता के रूप में सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर अब लगातार दूसरी बार महामंत्री है इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया विद्यार्थी परिषद के दायित्वों भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष के बाद लगातार दूसरी बार प्रदेश के महामंत्री हैं।
भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर 1985 से संगठन में सतत् कार्यरत है। बूथ अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष, लोकसभा सांसद और अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री पद का निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे है। पार्षद से लेकर सांसद तक सोनकर का सफर कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्पद है।
इसके साथ ही डॉ. पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र सिंह जो प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय मंत्री, असम प्रभारी और अब प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में सतत् कार्य कर रहे है। अशोक धवन भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं एमलएलसी के रूप में निष्ठा पूर्वक काम कर चुके है।
विधान परिषद में भाजपा प्रत्याशी मोहसिन रजा जो पूर्व में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रहे और अब प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में काम कर रहे है। इसके साथ ही सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नबाब, यशवंत सिंह एवं जयवीर सिंह जिन्होंने अपने विधान परिषद सदस्य से त्याग पत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी को प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More