Tevar Times
Online Hindi News Portal

योगी सरकार में प्रदेश में महिलाएं-बेटियां असुरक्षित: कांग्रेस

0
लखनऊ। कांग्रेस का कहना है कि सूबे में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, उत्पीड़न, हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में बाढ़ सी आ गयी है। प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति हिंसा और बलात्कार की घटनाओं को रोक पाने में विफल है। पार्टी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बेटियां पूरी तरह असुरक्षित हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि एक तरफ जहां कठुआ और उन्नाव की घटनाओं को लेकर पूरा देश शर्मसार है वहीं राजधानी लखनऊ में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं। आये दिन हत्या, उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाएं समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं किन्तु सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने और अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने और ‘‘मैं, मेरी और मेरे अपने’’ की नीति पर चल रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि उच्च न्यायालय ने उन्नाव रेप केस में बहुत गहरी नाराजगी व्यक्त की है इसके बावजूद भी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी और महिलाओं के उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कामनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल विजेता पूनम यादव और उनके परिजनों पर शनिवार को जानलेवा हमला किया गया। यह घटना देश को शर्मसार करने वाली है। इतना ही नहीं राजधानी लखनऊ  युवती और बालिका को अगवा कर दुष्कर्म तो अमेठी में गर्भवती महिला से उसकी 5 साल की बेटी के सामने गैंगरेप की घटनाएं प्रदेश में शर्मशार कर रही है। वहीं पुलिस एवं प्रशासन खुद को असहाय महसूस कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More