Tevar Times
Online Hindi News Portal

भाजपा अध्यक्ष ने सरेठी के लोगों की सुनी समस्याएं, 45 दिन में निस्तारण का दिया आश्वासन

0
फैजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कल रात्रि चौपाल के बाद आज सुबह ग्राम सरेठी में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयं अपने हाथ से झाडू बूहारी करते हुए लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। इसलिए गांव का स्वच्छ रहना आवश्यक है। इस सफाई के कारण गांवों के लोगों का स्वास्थ्य और बेहतर होगा। जिससे स्वच्छ भारत के साथ-साथ स्वस्थ्य भारत का निर्माण होगा।
श्री पाण्डेय ने कहा पीएम मोदी ने भारत को स्वच्छ बनाने लिए संकल्प लिया है जिसकी वजह से आज पूरे देश में यह अभियान आन्दोलन के रूप में धीरे-धीरे विकसित होता जा रहा है। जहां देश के नेता इस विषय पर ध्यान नहीं देते थे, हमारे प्रधानमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान की शुरूवात की थी।
bjp state president dr mahendra nath pandey in faizabad
bjp state president dr mahendra nath pandey in faizabad
आज  इस अभियान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। श्री पाण्डेय ने सरेठी प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता के प्रति बच्चों को जानकारियां दी तथा बच्चों से शिक्षा व्यवस्था व भोजन की जानकारी प्राप्त की।
इसके पूर्व इसी गांव की रहने वाली महिला निर्मला के यहां उन्होंने दिन में भोजन किया। साथ ही गांव के लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं को 45 दिन में निस्तारित करने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में भ्रमण करके विभिन्न तरह की समस्याओं को देखा।
bjp state president dr mahendra nath pandey in faizabad
bjp state president dr mahendra nath pandey in faizabad
साथ ही गौ सेवा करते हुए अपने हाथ से चारा काट कर गाय को खिलाया और लोगों को यह संदेश दिया कि गौ पालन करके गांवों को स्वरोजगार की दिशा में आगे ले जा सकते है।
इस प्रवास में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बृजबहादुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More