विधान सभा की याचिका समिति ने व्यथाओं के समयबद्ध निस्तारण पर की चर्चा
लखनऊ। विधान सभा की याचिका समिति की बैठक में सोमवार को समयबद्ध निस्तारण पर चर्चा की गयी। यह समिति आम जनता द्वारा अपनी व्यथाओं के निराकरण के लिए विधायकों के माध्यम से सदन में दी गयी याचिकाओं पर विचार करती है। समिति ने अनेक स्थानीय समस्याओं का निराकरण किया।
समिति के काम-काज को त्वरित गति प्रदान करते हुए अध्यक्ष, विधान सभा ने एक ही सप्ताह में विधान पुस्तकालय समिति की बैठक दोबारा हुई। बैठक में प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों की प्रतियों को 09 वर्ष तक संजोए रखने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार तमाम महत्वपूर्ण कटिंग्स के संरक्षण का भी निर्णय लिया गया।
