Tevar Times
Online Hindi News Portal

पालिटिक्स में मोदी टॉप पर राहुल फ्लॉप क्यों? 

0
प्रभुनाथ शुक्ल
दक्षिण राज्य कर्नाटक भी कांग्रेस के हाथ से निकल गया। भाजपा का हिंदुत्वकार्ड सब पर भारी पड़ा। भाजपा का नारा कांग्रेस मुक्त भारत सच होता दिख रहा है। एग्जिट पोल में त्रिशंकू विधानसभा की बात खारिज होती दिखती हैं हलांकि अधिकांश सर्वेक्षण में भजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया था।
राज्य के चुनाव परिणामों से यह साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार सरकार बनाने जा रही है। हलांकि रुझानों से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी दिखती है, लेकिन जेडीएस और कांग्रेस एक साथ आए तो राजनीति बदल सकती है। फिलहाल यह दूर की कौड़ी लगती है।
भाजपा की जीत कांग्रेस के साथ पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा और उनकी पार्टी जद-एस के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि उसे यह भरोसा था कि वह किंगमेकर की भूमिका में उभरेगी और उसके दोनों हाथ में लड्डू होगा। जेडीएस खुद राज्य पर शासन करने का सपना देख रही थी।
लेकिन उसकी सारी कवायद फेल हो गयी है। चुनावी तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है कि भाजपा वहां सरकार बनाने जा रही है। यह गैर भाजपाई दलों के लिए बेहद बुरी खबर है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के उभार के बाद देश में एक नयी तरफ की राजनीति शुरु हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More