Tevar Times
Online Hindi News Portal

कुरूक्षेत्र में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में उ0प्र0 स्टेट पार्टनर के रूप में शामिल

0

लखनऊ। कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (Geeta Festival)-2017 में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग भी प्रतिभाग करेगा। उ0प्र0 पार्टनर स्टेट के रूप में मॉरीशस के पार्टनर कन्ट्री के रूप में शामिल होगा।

 Incorporated as UP partner in International Geeta Festival organized in Kurukshetra
Incorporated as UP partner in International Geeta Festival organized in Kurukshetra

इस प्रकार इस आयोजन में 8 देश व कई राज्य भाग लेंगे। इस तरह गीता महोत्सव (Geeta Festival) राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगा। संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिष्ठित कलाकारों के माध्यम से विभिन्न संस्कृतिक विधाओं के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

यह जानकारी संस्कृति विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक श्री हीरालाल ने आज यहां दी। निदेशक ने बताया कि हरियाणा में 03 दिसम्बर, 2017 तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा 27 नवम्बर को यू0पी0 नाइट का आयोजन किया जाएगा।

इसमें मथुरा के ख्याति प्राप्त द्वारा कलाकारों द्वारा चरकुला, मयूर नृत्य तथा फूलों की होली के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही अवध क्षेत्र के नटवरी के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

श्री हीरालाल ने बताया कि अन्य महत्वपूर्ण विधाओं के कार्यक्रम भी आयोजित कियें जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश स्टेट पवेलियन का निर्माण किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस पवेलियन में प्रदेश के सूचना विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है।

सूचना विभाग, उ0प्र0 की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करते हुए प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक पर्यटन से सम्बन्धित प्रदर्शनी, ललित कला अकादमी द्वारा गीता कृष्ण एवं अन्य सम्बन्धित विषयों पर ललित कला के स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

निदेशक संस्कृति ने बताया कि उत्तर प्रदेश संग्रहालय द्वारा गीता कृष्ण एवं अन्य सम्बन्धित विषयों पर मूर्ति कला प्रदर्शनी, उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार द्वारा कृष्ण गीता एवं कुरूक्षेत्र से संबंधित अभिलेखों की प्रदर्शनी लगायी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More