Tevar Times
Online Hindi News Portal

आनंद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाए गए, आरएस कुशवाहा बने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष

0
  • बसपा में की गई राष्ट्रीय संरक्षक पद की व्यवस्था 
  • रामअचल राजभर बने राष्ट्रीय महासचिव
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने शनिवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अधिवेशन व कार्यकारिणी की बैठक की। बसपा मुखिया ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए जहां राम अचल राजभर को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया दिया।
वहीं परिवारवाद और भाई-भतीजावाद के आरोप से बचने के लिए अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया है। यही नहीं जातिवाद व ओबीसी कार्ड खेलते हुए राम अचल राजभर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते हुए आरएस कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है।
Mayawati Removed Brother Anand From National Vice President
Mayawati Removed Brother Anand From National Vice President
साथ ही मायावती ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुई कोई अपने नाते-रिश्तेदार को पार्टी में पद नहीं देगा। इस दौरान मायावती ने आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को जनाधार और मजबूत करने को कहा है।
पार्टी मुखिया ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी संविधान में संशोधन करते हुए नए पदों की व्यवस्था की और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिक उम्र होने पर फील्ड में काम करने में यदि कमजोर होता है तो उसकी सहमति पर उसे ‘राष्ट्रीय संरक्षक बनाया जाएगा।
नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी बनेगा वह राष्ट्रीय संरक्षक के निर्देश में काम करेगा। बसपा में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर दो नेशनल कोआर्डिनेटर राज्यसभा सदस्य वीर सिंह एडवोकेट व जय प्रकाश सिंह बनाए गए हैं।
बसपा मुखिया ने राम अचल राजभर को हटाकर आरएस कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो रामअचल राजभर को राष्ट्रीय महासचिव बना दिया।  वहीं सतीश चंद्र मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व की तरह पार्टी के लीगल मैटर देखते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More