Tevar Times
Online Hindi News Portal

योगी सरकार में अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं: भाजपा

0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर गोंडा और फतेहपुर के जिलाधिकारियों को निलंबित करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी-भाजपा सरकार की मंशा को साफ कर दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति रवैया ‘जीरो टॉलरेंस’ का है।
पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ दो जिलाधिकारियों को निलंबित करके यह संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो भ्रष्टाचार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पहली बार ‘एंटी करप्शन पोर्टल’ की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने विभागों में भ्रष्टाचार से जुड़े मसलों पर त्वरित और सख्ती के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं है।
भाजपा सरकार अंत्योदय के सिद्धान्त पर काम करते हुए समाज के निचले तबके तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रही है। भाजपा सरकार के इस पुनीत प्रयास में बाधा डालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि पिछले वर्षों में बसपा और सपा की सरकारों में जिस तरह से भ्रष्टाचार का पोषण हुआ था उससे जनता को भाजपा सरकार बनने के बाद ही निजात मिली है। भाजपा सरकार के प्रयासों से प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनना शुरू हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More