Tevar Times
Online Hindi News Portal

अखिलेश से मिले अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य 

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को तमाम लोगों ने भेंट की। अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबांमटुकी ने अखिलेश से भेंट की और राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने श्री यादव को अरूणाचल आने का निमंत्रण भी दिया।

समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों तथा संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री यादव से मिलकर अपनी समस्याएं रखी। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में आज उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और नानकमता साहिब के मुख्य सेवादार और पीलीभीत के सिख समुदाय के लोगों ने भी भेंट की।
उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत के साथ सर्वश्री अतुल शर्मा एवं तजिन्द्र सिंह ब्रिक (महासचिव) राजेन्द्र सब्बरवाल (जिलाध्यक्ष ऊधम सिंह नगर) तथा भगवत सरन कुठारी श्री यादव से मिले।
पीलीभीत के नानकमता साहिब गुरद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा मुहाबा सिंह के साथ सरदार जसवीर सिंह, हरजिंदर सिंह तथा कुलवंत सिंह ने भेंट की। उन्होंने सरोपा देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्मान किया।
अखिलेश ने उत्तराखण्ड के संदर्भ में कहा कि उत्तराखण्ड की सभी पांचों संसदीय क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उत्तराखण्ड के नगर निगम के चुनावों में भी समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी से भागीदारी निभाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More