Tevar Times
Online Hindi News Portal

तिरंगा देश की आन, बान, शान का प्रतीक : मुख्यमंत्री

0

योगी ने किया गोरखपुर विवि के मुख्य द्वार पर 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण-ध्वजारोहण

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण तथा ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान, शान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय तथा जेसीआई मिड टाउन को बधाई दी।
योगी ने कहा कि गोरखपुर जनपद एक नई दिशा की ओर अग्रसर है। यहां एम्स की स्थापना, फर्टीलाइजर, रामगढ़ताल का सौन्दर्यीकरण, मेट्रो से जुड़ने के साथ विश्वविद्यालय में 100 फीट ऊँचे तिरंगे की स्थापना एक नई कड़ी का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्तायुक्त, सदाचार के साथ संस्कारों से जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, शिक्षा राष्ट्रीयता से जुड़े यह अति महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में जन सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से स्वस्छता अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
और कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य एवं समृद्धि का कारण होता है। समस्त जन इसका हिस्सा बनें। गोरखपुर स्वच्छ सुन्दर जनपद के रूप में पहचाना जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में दुनिया के 192 देशों में मनाया जाएगा। योग से व्यक्ति निरोग एवं स्वस्थ रहता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसका हिस्सा बनना चाहिए।
इस मौके पर जम्मू व कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार से पार्टी के समर्थन लेने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने देश और जम्मू कश्मीर की बेहतरी के लिए ये फैसला लिया है। केंद्र सरकार आगे भी जम्मू-कश्मीर के लिए जो भी सर्वश्रेष्ठ और आवश्यक होगा वो करती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More