Tevar Times
Online Hindi News Portal

लश्कर-ए-तोएबा की भाषा बोलने वाली कांग्रेस से देश को मुक्त करने का आ गया है समय: योगी

0
कन्नौज। उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लश्कर-ए-तोएबा की भाषा बोलने वाली कांग्रेस से देश को मुक्त करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और अलगाव वादियों के खि़लाफ़ केंद्र सरकार एक्शन ले रही है तो कांग्रेस और उसके नेता परेशान हैं।

पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. रामप्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्य तिथि पर कन्नौज के छिबरामऊ पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि आज राहुल गांधी राजनीति के लिए मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। जनेऊ पहन कर लोगों को भरमा रहे हैं। सीएम ने कहा कि राहुल की चार पीढ़ियों ने कभी भी मंदिर का रुख नहीं किया। कहा कि मंदिर में श्रद्धा के साथ जाना चाहिए, दिखावा और राजनीति के लिए नहीं।
सीएम ने कहा की पीएम मोदी ने योग को पूरी दुनिया में स्वीकार करवा कर देश की संस्कृति का डंका बजाया है। उन्होंने कहा कि कुम्भ के मेले में दुनिया के सामने देश का नया रूप दिखेगा। सीएम ने कहा कि पहले दुनिया में देश देश के प्रति अविश्वास था, अब पूरी दुनिया में विश्वास जागा है। चीन की हेकड़ी खत्म हो गई है। कश्मीर में जवानों को शहीद होना पड़ता है, उन पर पथराव करने वालों और पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के चेहरे सामने आ चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्री त्रिपाठी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उनका सहज, सरल व्यक्तित्व संगठनात्मक रूप से तथा जनप्रतिनिधि के रूप में हम सभी को प्रेरणा देता है।
केन्द्र व प्रदेश सरकारें भाजपा सरकारें जनकल्याण के कार्यो से हम अन्त्योदय पथ पर आगे बढ़ रहे है, कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष मोदी जी की जनस्वीकार्यता से घबराएं हुए है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय, जिलाध्यक्ष फर्रूखाबाद व कन्नौज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More