Tevar Times
Online Hindi News Portal

गोसाईगंज में प्रधानमंत्री योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

0
लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र में इन दिनों गावो में विकास कार्य नाम की कोई चीज ही नहीं। सभी विकास कार्य रुक गए गए है। इसकी बानगी गोसाईगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौंनई कंजेहरा में देखने को मिली। यहाँ के लोगो को विकास कार्यो के विषय में कोई जानकारी नही है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिलने वाली योजनाये यहां के लोगो के लिए  हवा हवाई साबित हो रही है। इस ग्राम पंचायत में 5 गांव आते है। सोनाई कजेहरा,सोनाई पुरवा, बिरखुम्भा,आदमपुर, और माई जी का पुरवा। इन गाओं की स्थिति  यह है कि अभी तक इस गांव में  न तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत किसी को  शौचालय मिला है और न ही प्रधानमंत्री आवास ।गांव के लोग ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान के पास चक्कर लगा लगा कर थक गए है।

खुले में शौच जाने को मजबूर

प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन व स्वच्छ भारत अभियान को ग्रामीणों तक  ग्राम प्रधान व  सचिव नही पहुचने दे रहे है।कमाई के चक्कर में ये  दोनों बीच में रोड़ा बने हुए है। मामला राजधानी से चंद किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सौनई कंजेहरा का है। जहाँ आज भी लोगों को  शौचालय नही मिले है। उनको खुले में शौच जाना पड़ता है। यह उनकी बजबूरी बन गयी है। लोगों ने बताया कि सरकार की तरफ से अभी तक उन लोगो को शौचालय नहीं मिले हैं।

कैसे पूरा होगा प्रधान मंत्री का सपना

काम रुके हुए है। विकास कार्य अधर में लटके हुए है। वे प्रधान मंत्री  के आदेशो पर खरे नहीं उतर रहे हैं। जिम्मेदार स्वच्छता अभियान को देखते ही नही है। इसी लिए इस ग्राम पंचायत  में जगह -जगह गंदगी का अम्बार लगा है। खड़जे उखड़े हुए है। नालियां टूटी फूटी है।
उनसे बहकर गंदा पानी खड़जे पर भरा रहता है। जिससे  गन्दगी से होने वाली बीमारियों का भी खतरा बढ  गयाहै।यहां  कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न होने से शाम होते ही मच्छरों  का आतंक फैल जाता है।चार साल से कोई भी सफाई कर्मचारी गांव में दिखाई नही पड़ा है।
इस वजह से नालियां चोक हो गई और बजबजा रही है। इस मामले में ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी का कहना है कि सफाई कर्मी सोनाई कजेहरा ग्राम पंचायत में तैनात है। लेकिन कौन है? क्यो नही आता? यह उनको नही मालूम तक नहीं ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी कितना सजग रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More