Tevar Times
Online Hindi News Portal

विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा बना रही भाजपा : अखिलेश

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रा पूजा शुक्ला के साथ अन्याय हुआ, उसे प्रवेश देने से मनमाने तरीके से रोक दिया गया, इसके विरोध में वह शांतिपूर्ण धरना पर बैठी तो उसका उत्पीड़न किया गया। किसी बेटी को पढ़ने के लिए अनशन करना पड़े यह तो सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है।

अखिलेश ने कहा कि विश्वविद्यालय और शासन प्रशासन भाजपा आरएसएस के इशारे पर समाजवादी छात्रसभा को बदनाम करने की कुचेष्टा कर रही है। यह युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में ढ़केलने का दुष्प्रयास है। शिक्षा संस्थान में ऐसा आचरण पूरी तरह अवांछनीय है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं के नाम पर भ्रम फैला रही है जबकि भाजपा शासन में बेटियों-महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा प्रदेश में विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा बना रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, ए.एम.यू.,बी.एच.यू. और लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
कैम्पस में शैक्षणिक गतिविधियों की जगह भाजपा-आर.एस.एस. द्वारा प्रशासन का दुरूपयोग किया जा रहा है। फीस वृद्धि, एडमीशन और छात्रहित के मुद्दो पर आंदोलन करने पर नौजवानों को जेल भेजना और उन्हें शिक्षा से वंचित करने का दुष्चक्र चल रहा है। सरकार का छात्रों के प्रति यह बर्ताव अलोकतांत्रिक है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More