Tevar Times
Online Hindi News Portal

अब यूपी में होगा 50 माईक्रॉन से पतली प्लास्टिक पर बैन, तैयारी शुरू

0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में आगामी 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। 15 जुलाई से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन लगा दिया जाएगा। यहां तक कि प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन पर भी रोक होगी।

शुक्रवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका ऐलान किया और कहा कि हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। उधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शासन ने 15 जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक बैन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
सरकार फिलहाल 50 माईक्रॉन से पतली प्लास्टिक पर रोक लगाने जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी पूरी कार्ययोजना 10 जुलाई तक देने को कहा है। ब्लू प्रिंट तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर फैसले को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर योजना बनायी जा रही है। आदेश का सख्ती से पालन सख्ती से हो सके इसके लिए कड़े प्रावधान करने पर विचार किया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो बैन के बाद दोषी पाये जाने वाले लोगों पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार पॉलिथीन पर प्रतिबंध लग चुका है। लेकिन शहरी निकायों के पास इसकी रोकथाम के लिए नियम ही नहीं थे। हाल ही में यूपी कैबिनेट ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी को मंजूरी दी है।
इसके मुताबिक 50 माइक्रॉन से पतली पॉलिथीन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। इसी पॉलिसी के तहत मुख्यमंत्री ने शहरी निकायों से पॉलिथीन का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने को कहा है। कैबिनेट से पास की गई पॉलिसी के मुताबिक, नियम के उल्लंघन पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More