Tevar Times
Online Hindi News Portal

सपा शिक्षकसभा, एससी-एसटी प्रकोष्ठ व  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने पार्टी की शिक्षकसभा, समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आशा जताई  है कि प्रदेश संगठन को प्रभावी, गतिशील एवं मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी शिक्षक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में डा. मानसिंह यादव अध्यक्ष, डा. निर्भय सिंह गूजर तथा डा. अंशू चैधरी उपाध्यक्ष, डा. एस.पी.सिंह पटेल महासचिव तथा डा. शशिकांत यादव कोषाध्यक्ष नामित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 12 सचिव और 34 सदस्य भी है।
वहीं समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में डा. सर्वेश अम्बेडकर अध्यक्ष, तरूण रावत प्रभू दयाल बाल्मीकि एवं रामदेव निडर उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र कुमार दिवाकर महासचिव, रामनरेश भारतीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 12 सचिव एवं 30 सदस्य नामित हुए हैं।
इस तरह समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में दया राम प्रजापति (पूर्वमंत्री) अध्यक्ष, डा. मुन्ना अलवी, जयराम यादव एवं फिरासत हुसैन गामा उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा महासचिव तथा रमन कुमार गुर्जर कोषाध्यक्ष नामित हुए हैं। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 10 सचिव, 34 सदस्य और 50 विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More